25 सितंबर से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आखिर ऐसा क्या बदलने वाला है कि घर से निकलने से पहले रूट देखना जरूरी होगा ? कौन-सा गेट किसके लिए खुला रहेगा, VIP और विदेशी मेहमानों के वाहन कहां जाएंगे, आम लोगों की गाड़ियों की पार्किंग कहां होगी और किन रास्तों से होकर निकलना पड़ेगा ?

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वालों के लिए यह सावधान रहने का अवसर है। दरअसल ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा तक 25 सितंबर 2026 से 29 सितंबर 2026 तक रूट डायवर्जन रहेगा। यानी 25 सितंबर से 29 सितंबर तक आने जाने का रास्ता बदला जायेगा। इस दौरान यह आवश्यक है कि नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा के नागरिकों को बदले हुए रूट (रूट डायवर्जन) की पूरी जानकारी रहे। इस विषय में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि नोएडा पुलिस कमिश्नरी के ट्रैफिक सेल ने 25 सितंबर से 29 सितंबर तक किन-किन रूट पर डायवर्जन किया है। आपको बता दे क यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के दौरान ग्रेटर नोएडा में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एवं पार्किंग प्लान जारी कर दिया है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस बड़े आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों और विदेशी डेलीगेशन के आगमन के दौरान एक्सपो मार्ट-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे तथा आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस ने अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए प्रवेश, निकासी, ड्रॉपिंग और पार्किंग की व्यवस्था निर्धारित की है। ग्रेटर नोएडा के नागरिकों के लिए यह एडवाइजरी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि ट्रेड शो के दौरान कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र के अनुसार, आयोजन के दौरान आवश्यकतानुसार भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जाएगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का ही प्रयोग करें।
Greater Noida News
यातायात पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक विशिष्ट कार्ड धारकों के वाहन एक्सपो मार्ट के गेट नंबर-1 से प्रवेश करेंगे। वाहन को गेट नंबर-1 के अंदर ड्रॉप करने के बाद वाहन चालक गेट नंबर-1 से बाएं टर्न लेकर स्टेलर जिमखाना तिराहा की ओर जाएंगे। यहां से बाएं टर्न लेकर स्टेलर जिमखाना क्लब में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसलिए वीआईपी श्रेणी में आने वाले वाहन चालकों को निर्धारित प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करना होगा।
Greater Noida News
इंटरनेशनल बायर्स और डेलीगेशन को लेकर आने वाली बसों एवं इनोवा वाहनों के लिए एक्सपो मार्ट का गेट नंबर-2 निर्धारित किया गया है। इन वाहनों को गेट नंबर-2 से प्रवेश कराया जाएगा। एक्सपो मार्ट परिसर में ड्रॉप करने के बाद वाहन गेट नंबर-1 से बाहर निकलेंगे। इसके बाद स्टेलर जिमखाना तिराहा से बाएं टर्न लेकर योगी गोलचक्कर की ओर जाएंगे। इसके बाद दाहिने टर्न के माध्यम से बड़ा गोलचक्कर/नासा गोलचक्कर की ओर पहुंचकर वाहनों को निर्धारित स्थान पर पार्क कराया जाएगा।
Greater Noida News
एक्सपो मार्ट के गेट नंबर-3 और 4 से प्रवेश करने वाले आगंतुकों के वाहनों के लिए भी यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। इन वाहनों को संबंधित गेट के सामने बस स्टॉप पर ड्रॉप कराया जाएगा। इसके बाद वाहन एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से केकवई माटे तिराहा की ओर जाएंगे। इसके बाद सर्विस मार्ग से होकर स्टेलर जिमखाना क्लब तिराहा की तरफ बाएं टर्न लेकर योगी गोलचक्कर की ओर पहुंचेंगे। यहां से वाहन नासा पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।
Greater Noida News
एक्सपो मार्ट के गेट नंबर-5 और 6 से प्रवेश करने वाले आगंतुकों के वाहनों के लिए नासा डबल यू-टर्न की व्यवस्था की गई है। वाहन नासा डबल यू-टर्न से यू-टर्न लेकर नासा गोलचक्कर की ओर जाएंगे। इसके बाद एक्सपो मार्ट गेट नंबर-4 और 3 की ओर उतरने वाले कट से सर्विस रोड होकर सर्विस रोड तिराहा पहुंचेंगे। यहां से बाएं टर्न लेकर गेट नंबर-5 और 6 पर ड्रॉप किया जाएगा। इसके बाद वाहन योगी गोलचक्कर से बाएं टर्न लेकर नासा गोलचक्कर में बनी पार्किंग में पार्क होंगे।
Greater Noida News
ट्रेड शो को कवर करने आने वाले मीडिया बंधुओं के वाहनों के लिए भी अलग यातायात व्यवस्था निर्धारित की गई है। मीडिया वाहन एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से नासा डबल यू-टर्न लेकर वापस नासा गोलचक्कर की ओर जाएंगे। इसके बाद एक्सपो मार्ट गेट नंबर-4 और 3 की ओर उतरने वाले कट से सर्विस रोड होकर सर्विस रोड तिराहा पहुंचेंगे। यहां से वाहन गेट नंबर-5 पर ड्रॉप करेंगे और फिर योगी गोलचक्कर से बाएं टर्न लेकर नासा गोलचक्कर में निर्धारित पार्किंग में वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
Greater Noida News
ट्रेड शो में आने वाले सामान्य आगंतुकों एवं ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों के लिए भी यातायात पुलिस ने पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की है। एडवाइजरी के अनुसार पुलिसकर्मी अपने वाहनों को बड़ा गोलचक्कर/नासा क्षेत्र में पार्क करेंगे। इसके बाद वे पैदल अथवा शटल सेवा के माध्यम से अपने गंतव्य तक जाएंगे। यातायात पुलिस के मुताबिक नासा गोलचक्कर पार्किंग में लगभग 8,000 से 10,000 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसलिए आम दर्शकों को एक्सपो मार्ट के आसपास सड़क किनारे मनमाने ढंग से वाहन खड़ा करने से बचना होगा।
Greater Noida News
ट्रेड शो के दौरान मालवाहक वाहनों की पार्किंग के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक नासा गोलचक्कर से एलजी गोलचक्कर होते हुए साकीपुर गोलचक्कर से लगभग 130 मीटर आगे रामपुर-फतेहपुर तिराहा के पास बनी ट्रक पार्किंग का इस्तेमाल किया जाएगा। इस पार्किंग की क्षमता लगभग 260 ट्रकों की बताई गई है। इसके अलावा नासा गोलचक्कर के पास एनआईटी कॉलेज के सामने सर्विस मार्ग पर लगभग 80 ट्रकों की क्षमता वाली पार्किंग भी निर्धारित की गई है।
Greater Noida News
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान यातायात पुलिस द्वारा भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के आवागमन को आवश्यकतानुसार नियंत्रित किया जाएगा। इसका उद्देश्य एक्सपो मार्ट के आसपास यातायात दबाव को नियंत्रित करना और ट्रेड शो में आने वाले वीआईपी, विदेशी मेहमानों, उद्यमियों तथा आम दर्शकों के आवागमन को सुचारु बनाए रखना है। ऐसे में मालवाहक वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे आयोजन अवधि में यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें और निर्धारित पार्किंग एवं वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
Greater Noida News
ट्रेड शो के दौरान यदि आप ग्रेटर नोएडा, नॉलेज पार्क, एक्सपो मार्ट, परी चौक, नासा गोलचक्कर, योगी गोलचक्कर, स्टेलर जिमखाना, साकीपुर या आसपास के क्षेत्रों में जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले यातायात की स्थिति और पुलिस की एडवाइजरी जरूर देख लें। विशेष रूप से 25 से 29 सितंबर के बीच एक्सपो मार्ट की तरफ जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी जाती है। पार्किंग के लिए निर्धारित स्थानों का ही प्रयोग करें और सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से बचें। यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें।
Greater Noida News
यातायात पुलिस ने किसी भी प्रकार की यातायात संबंधी समस्या होने पर ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क करने की अपील की है।
Greater Noida News
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल है और 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में देश-विदेश से लोग पहुंचेंगे। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी को नजरअंदाज न करें। खासकर एक्सपो मार्ट जाने वाले लोग पहले से अपना रूट और पार्किंग स्थल तय करके ही घर से निकलें।
Greater Noida News
विज्ञापन