ग्रेटर नोएडा में पानी की समस्या को लेकर RWA ने आखिर प्राधिकरण के सामने ऐसा क्या मुद्दा उठाया कि GNIDA CEO को अधिकारियों को सख्त निर्देश देने पड़े ? किन इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी सामने आई और RWA ने प्राधिकरण के सामने कौन-कौन से मुद्दे रखे? जानिए पूरी खबर।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के कई सेक्टरों में पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए अब राहत की उम्मीद जगी है। शहर में कहीं पानी का प्रेशर कम है तो कहीं गंदे पानी की सप्लाई लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। कई जगह UGR की मोटर खराब पड़ी है, जबकि पुरानी और जर्जर पाइपलाइन भी जलापूर्ति व्यवस्था में बाधा बन रही है। इन समस्याओं को लेकर फेडरेशन ऑफ RWA, ग्रेटर नोएडा ने अब प्राधिकरण के सामने मजबूती से मुद्दा उठाया है। 7 अक्टूबर 2026 को फेडरेशन अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर के नेतृत्व में RWA पदाधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन.जी. रवि कुमार से मुलाकात की। बैठक में शहर के अलग-अलग सेक्टरों में सामने आ रही पेयजल संबंधी समस्याओं की जानकारी दी गई और उनके स्थायी समाधान की मांग की गई। Greater Noida News
बैठक में RWA पदाधिकारियों ने बताया कि कई सेक्टरों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। कहीं कम प्रेशर के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा तो कुछ स्थानों पर गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत सामने आ रही है। फेडरेशन अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर ने विभिन्न RWA की ओर से समस्याएं रखते हुए कहा कि कई क्षेत्रों में पुरानी जलापूर्ति लाइनें होने के कारण आए दिन पानी की सप्लाई प्रभावित होती है। ऐसे में केवल तत्काल मरम्मत से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि जर्जर लाइनों को बदलकर स्थायी व्यवस्था तैयार करनी होगी।
बैठक में UGR की खराब मोटरों और जरूरत वाले स्थानों पर नई मोटर व पंप लगाने का मुद्दा भी उठाया गया। RWA पदाधिकारियों ने बताया कि मोटर खराब होने के कारण कई जगह जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। Greater Noida News
फेडरेशन ने प्राधिकरण के सामने गंदे पानी की सप्लाई और कम प्रेशर की समस्या को भी प्रमुखता से रखा। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहरवासियों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए इन समस्याओं का स्थायी समाधान जरूरी है। RWA पदाधिकारियों की बात सुनने के बाद GNIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन.जी. रवि कुमार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। CEO ने पुरानी जलापूर्ति लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने के निर्देश दिए। इसके साथ ही खराब UGR मोटरों को जल्द ठीक कराने या बदलने तथा जरूरत वाले स्थानों पर नई मोटर और पंप लगाने के लिए कार्रवाई करने को कहा। अधिकारियों को गंदे पानी और कम प्रेशर की समस्या का भी शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। Greater Noida News
फेडरेशन ऑफ RWA की ओर से आयोजित इस पहल में कैप्टन वीरेंद्र सिंह, महासचिव ऋषिपाल भाटी, कोषाध्यक्ष भुवनेश गर्ग, सेक्टर P-3 RWA अध्यक्ष अमित भाटी, डेल्टा-2 अध्यक्ष बॉबी भाटी, सेक्टर-36 अध्यक्ष डॉ. अजय भाटी, सेक्टर-37 अध्यक्ष जय सिंह भाटी समेत विभिन्न RWA के पदाधिकारी मौजूद रहे। Greater Noida News
बैठक के बाद फेडरेशन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि GNIDA CEO के निर्देशों के बाद संबंधित सेक्टरों में पेयजल व्यवस्था में जल्द सुधार दिखाई देगा। फेडरेशन ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के लोगों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्राधिकरण और संबंधित विभागों के साथ समन्वय आगे भी जारी रहेगा। Greater Noida News
विज्ञापन