
Greater Noida: शहर के सेक्टर गामा-दो में रहने वाले हरेंद्र मावी का बेटा सचिन भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बना है। हैदराबाद में शनिवार को पासिंग आउट परेड हुई है। सचिन के पिता हरेंद्र मावी और मां मिथलेश पासिंग आउट परेड में मौजूद रहे। सचिन भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं।
मूल रूप से बुलंदशहर के लुहारली गांव के रहने वाले हरेंद्र मावी सेक्टर गामा दो में परिवार के साथ रहते हैं। हैं। हरेंद्र महावीर का बेटा सचिन वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बना है। सचिन ने कक्षा 12 तक डीपीएस ग्रेटर नोएडा में पढ़ाई की है। उसके बाद शिव नाडर यूनिवर्सिटी से बीटेक किया। इसके बाद सचिन ने फ्लाइंग ऑफिसर का टेस्ट पास किया। सितंबर 2021 में सचिन ने फ्लाइंग ऑफिसर की ट्रेनिंग शुरू की। हरेंद्र मावी ने बताया कि शनिवार को हैदराबाद में सचिन की ट्रेनिंग पूरी हो गई। पासिंग आउट परेड हुई है। इस मौके पर सचिन के माता-पिता भी मौजूद रहे।
सचिन ने बताया कि उनकी बचपन से देश सेवा करने और वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने की तमन्ना थी, जो आज पूरी हो गई है। सचिन के पिता हरेंद्र मावी बताते हैं कि सचिन बनपन में ही बडा होकर फौजी बनने की बातें करने लगा था। सचिन की फ्लाइंग ऑफिसर बनने पर लोग उनके माता-पिता को फोन कर बधाई दे रहे हैं।