दादरी में सभा करके समाजवादी पार्टी दिखाएगी दम, रविवार को होगा आयोजन
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 09:33 AM
Greater Noida : लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी शक्ति छोड़ दी है। नोएडा सेट यानी कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में भी सभी दल सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार (14 अप्रैल) को अपना दम दिखाने का कार्यक्रम बनाया है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादी नगर में रविवार को सपा की जनसभा रखी गई है। इसी अवसर पर सपा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी में अपना चुनावी कार्यालय भी शुरू करेगी।
खुलेगा दादी विधानसभा का कार्यालय
समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि रविवार को दादरी में सम्राट मिहिर भोज कॉलेज के पास इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी डॉ महेंद्र सिंह नगर का चुनावी कार्यालय खोला जाएगा। रविवार को सुबह 10 बजे दादरी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इस मौके पर एक जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। जनसभा में गठबंधन के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। इस जनसभा में दादरी क्षेत्र के नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। सपा के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने यह भी बताया कि सपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे गठबंधन के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नगर को कर समाज का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की की नोएडा से लेकर खुर्जा की सारी जनता गठबंधन के प्रत्याशी को बड़ी संख्या में वोट देकर चुनाव अवश्य जीतने का काम करेगी।
Greater Noida News