
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले समाधिपुर गांव से बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि दो युवकों ने गांव की शांति को भंग करने का प्रयास किया है। इन खुराफाती युवकों ने समाधिपुर गांव के प्रवेश मार्ग पर लगे सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड के साथ छेड़छाड़ करते हुए बोर्ड पर लगे बैनर को फाड़ दिया है। इस घटना को लेकर गुर्जर समाज में आक्राश है।
दादरी क्षाना क्षे? में स्थित समाधिपुर गांव की शांति को भंग करने का प्रयास गया गया है। दरअसल, समाधिपुर गांव के प्रवेश द्वार पर एक बोर्ड लगा हुआ है। इस बोर्ड पर एक तरफ गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की फोटो के साथ पोस्टर लगा हुआ था। बोर्ड के दूसरी तफर महान गुर्जर सम्राट पृथ्वीराज चौहान का पोस्टर लगा था।
शनिवार की रात में दो युवक अपने आपको सफेद नकाब पहन कर बोर्ड के पास आए और आते ही दोनों पोस्टर उखाड़ कर फेंक दिए। इन युवकों की यह करतूत बोर्ड के पास एक मकान के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना की जानकारी होते ही गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए गुर्जर समाज के युवकों ने घटना के विरेाध में नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी भी गांव में पहुंचे और नाराज युवकों को समझा बुझाकर शांत कराया।
आपको बता दें कि समाधिपुर गांव ग्रेटर नोएडा क्षेत्र का पौराणिक गांव है। इस गांव में गुर्जर व ठाकुर समाज के लोग रहते हैं। गांव में हमेशा भाईचारा कायम रहा है। इस ताजा घटना ने गांव में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। गांव वालों का कहना है कि कुछ लोग गांव की शांति को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना के बाद से समाधिपुर समेत आसपास के गांवों में तनाव बना हुआ है। गांव में पुलिस भी तैनात कर दी गर्ठ है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई है।
https://twitter.com/ManchChetna/status/1688412676077301760आपको बता दें कि सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति को लकर दादरी कस्बे में बड़ा बवाल हो चुका है। जिस दादरी को गुर्जर समाज की राजधानी कहा जाता है वहां 22 सितंबर 2021 को सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति पर लगे शिलापट्ट पर गुर्जर शब्द को मिटा दिया गया था। इस घटना को लेकर देशभर में गुर्जर समाज ने आक्रोश व्यक्त किया था। यह घटना 2022 में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव का मुद्दा भी बन गई थी।
गुर्जर समाज का आरोप था कि गुर्जर समाज मिहिर भोज की मूर्ति के शिलापट्ट से भाजपा सरकार के इशारे पर नाम मिटाया गया था। दादरी की घटना के बाद इस प्रकार के मामले देशभर के कई शहरों व गांवों में हो चुके हैं। इन घटनाओं के बीच ही गुर्जर समाज के लेागों ने अपने अपने गांव के बाहर सम्राट मिहिर भोज की तस्वीर वाले पोस्टर, बोर्ड, गेट व मूर्तियां लगाई हैं। उसी कड़ी में समाधिपुर गांव के प्रवेश द्वार पर भी बोर्ड लगाया गया था। Greater Noida News