ग्रेटर नोएडा में सरदार पटेल जयंती पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का भव्य आयोजन हुआ। 18 राज्यों के प्रतिनिधि, कई सांसद और विधायक शामिल हुए। प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।

ग्रेटर नोएडा में सरदार पटेल जयंती पर जुटे हजारों लोग, देशभर के गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रतिभा सम्मान समारोह भी हुआ, जिसमें क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से पहुंचे महासभा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रकाश मावी ने की, जबकि मंच संचालन प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चौधरी ने किया। समारोह में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, राज्यसभा सांसद एवं पंजाब प्रभारी अलका गुर्जर, गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और दादरी विधायक तेजपाल नागर सहित कई प्रमुख अतिथि शामिल हुए। आयोजन की जिम्मेदारी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार नागर एडवोकेट और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर के नेतृत्व में निभाई गई। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में देश के 18 प्रदेशों के प्रतिनिधियों और उत्तर प्रदेश के 28 जिलों के जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए योगदान को याद किया। उन्होंने युवाओं से सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और समाज को नई दिशा देने के लिए आगे आने का आह्वान किया। राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 562 रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारत को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उन्होंने युवाओं से समाज की ताकत बनने और अपने कार्यों से समाज का नाम रोशन करने की अपील की। राज्यसभा सांसद अलका गुर्जर ने गुर्जर समाज के ऐतिहासिक योगदान और वीरांगनाओं के बलिदान का उल्लेख किया। उन्होंने मां पन्नाधाय और वीरांगना रामप्यारी गुजरी जैसी महिलाओं के त्याग और साहस से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। Greater Noida News
क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने गुर्जर समाज के इतिहास और क्षेत्र में मिले सम्मान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज के बीच रहते हुए उन्हें 44 वर्षों से जो सम्मान और स्नेह मिला है, उसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे। अन्य अतिथियों ने भी सरदार पटेल के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। Greater Noida News
समारोह में राजस्थान के विधायक उदयलाल भड़ाना, राष्ट्रीय मंत्री जेपी छावड़ी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ. नचिकेत पटेल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैसला और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राजस्थान के पूर्व विधायक गोपीचंद गुर्जर भी मौजूद रहे। इसके अलावा महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कामिनी गुर्जर, राष्ट्रीय महिला सलाहकार धनश्री पाटिल, बागपत के जिला पंचायत अध्यक्ष जय किशोर, बिजेंद्र भाटी, राजे कसाना, ईश्वर पहलवान, बब्बल भाटी, हातम नागर और सपा के युवा जिला अध्यक्ष दीपक नागर सहित कई लोग शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। Greater Noida News
प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पहचान बनाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में तिलपता के प्रबंधक बलबीर सिंह आर्य, देवेंद्र आर्य, निर्मल तंवर भाटी, बबिता नागर और सोनिका नागर सहित अन्य प्रतिभाएं शामिल रहीं। गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष कैप्टन पंचशील गुर्जर और जिले की कार्यकारिणी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजक राजकुमार नागर एडवोकेट और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर नागर ने समारोह में पहुंचे अतिथियों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। Greater Noida News
विज्ञापन