
Greater Noida : (चेतना मंच)। रूद्रश्री फाउंडेशन की ओर से हायर एजुकेशन स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई है। यह जानकारी रूद्रश्री फाउंडेशन के चेयरमैन अजय कुमार बघेल ने दी है।
उन्होंने बताया कि कॉलेजों में पढ़ रहे बच्चों को 30 से 40 हजार का स्कॉलरशिप दिलवाने की योजना हमारी तरफ से प्रारंभ की गई है। जिसमें एमबीए, बीसीए, बी-टेक, एमसीए आदि शामिल है।उन्होंने बताया कि स्कालरशिप 2023 के लिए लागू की गई है।
रजिस्ट्रेशन करवाने वाले छात्रों को परीक्षा देनी पड़ेगी मेरिट बनने पर ही छात्रों को स्कॉलरशिप के लिए चयनित किया जाएगा। अजय कुमार बघेल ने बताया कि सभी छात्र एवं छात्राएं इस योजना का लाभ ले सकते हैं।