
Greater Noida : (चेतना मंच)। गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को एक कलियुगी गुरु ने कलंकित कर दिया है। ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। लड़की के पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाना कासना में मुकदमा दर्ज कराया है।
मूलरूप से जनपद बुलंदशहर निवासी राजेश (काल्पनिक नाम) अपने परिवार के साथ थाना क्षेत्र में किराये पर रह रहे थे। उनकी पुत्री मोहित पाराशर के पास ट्यूशन पढ़ती थी। 12 जुलाई को किशोरी ट्यूशन पढऩे के लिए गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि उसे पढ़ाने वाला ट्यूटर भी फरार है। किशोरी के पिता ने आरोपी शिक्षक मोहित पाराशर के खिलाफ अगवा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
वहीं थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के एक समिति में काम करने वाली किशोरी को पड़ोस में रहने वाला हरेंद्र नामक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद किशोरी के पिता ने हरेंद्र के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि किशोरियों की तलाश की जा रही है।
नोएडा (चेतना मंच)। चोरी और ऊपर से सीना जोरी वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए एक मनचले युवक ने छेड़छाड़ की शिकायत करने घर पहुंची महिला उसके पति तथा देवरानी के साथ अभद्र व्यवहार कर हाथापाई की पीडि़ता ने थाना फेज-2 में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-82 में रहने वाली कामिनी (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह 10 अगस्त की शाम को दवाई लेने के लिए जा रही थी। भंगेल स्थित शर्मा प्रिंटिंग प्रेस पर बैठे रवि नामक युवक ने उस पर छींटाकशी की और हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ की। किसी तरह हाथ छुड़ाकर वह अपने घर की तरफ जाने लगी।
Greater Noida Newsइस दौरान रवि पीछा करते हुए उसके घर तक आ पहुंचा। कामिनी ने बताया कि वह अपने पति देवर में देवरानी के साथ शर्मा प्रिंटिंग प्रेस पहुंची और रवि की शिकायत की। इस दौरान रवि का बड़ा भाई राहुल वह 500 अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई की। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पर भी मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। Greater Noida News