
Greater Noida : सीमा हैदर केस एक बार फिर सुर्खियों में है, और इस बार वजह है उनके पूर्व पति गुलाम हैदर के वकील का बड़ा दावा। वकील मोमिन मलिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है कि सीमा ने खुद स्वीकार किया है कि उसके जम्मू-कश्मीर में भी संपर्क हैं। उनका कहना है कि मामला प्रेम का दिखता जरूर है, पर इसकी परतों में देश की सुरक्षा के लिए बड़ा जोखिम छिपा है।
सीमा हैदर ने 3 जुलाई 2023 को नेपाल के माध्यम से अवैध रूप से भारत में कदम रखा — न कोई पासपोर्ट, न वीज़ा। इसके बावजूद वह न केवल भारत में मौजूद हैं, बल्कि ज़मानत के बाद पूरी आज़ादी से घूम भी रही हैं।
गुलाम हैदर के वकील ने सवाल उठाया है कि जब भारत सरकार सुरक्षा के दृष्टिकोण से पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेज रही है, तो सीमा हैदर को यह छूट क्यों दी जा रही है? उनका यह भी दावा है कि सीमा यूट्यूब लाइव में स्क्रिप्टेड बयानों से सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही हैं।
वकील मोमिन मलिक ने जांच एजेंसियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मांग की है कि या तो सीमा को पाकिस्तान डिपोर्ट किया जाए या फिर उनकी जमानत रद्द कर जेल में डाला जाए। उन्होंने दावा किया है कि सीमा का डायरेक्ट कनेक्शन आतंक प्रभावित इलाकों से है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। Greater Noida :