
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी इलाके में स्थित वृंदावन गार्डन में एक बहुमंजिला इमारत में रविवार को अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को नियंत्रित करने के प्रयास में जुट गईं। स्थानीय लोगों और पुलिस कीकार्रवाई के कारण सभी निवासी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। Greater Noida News
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह आग पूजा के दौरान लगे हुए कुछ सामग्री में अचानक शॉर्ट सर्किट या अन्य कारण से भड़की। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार जलते स्थान पर पानी की धार चला रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। Greater Noida News