
ग्राम चांचली निवासी राहुल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह कस्बा जहांगीरपुर में पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने कन्फेक्शनरी की दुकान चलाता है। 26 अगस्त की शाम को वह अपनी दुकान का सामान लेने के लिए जहांगीरपुर कस्बे गया हुआ था। दुकान पर उसका भतीजा यश बैठा हुआ था। इस दौरान ग्राम सीरियाल थाना खुर्जा जंक्शन निवासी अमरजीत, किश, भज्जू व बिनटा दुकान पर पहुंचे। चारों आरोपियों ने दुकान से कोल्ड ड्रिंक और सिगरेट ली। कोल्ड ड्रिंक व सिगरेट पीने के बाद आरोपी बगैर पैसे दिए जाने लगे। दुकान पर बैठे यश ने जब इसे पैसे मांगे तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी।
यश के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। झगड़ा होता देखकर मौके पर आस पड़ोस के लोगों इकट्ठा हो गए इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।
नोएडा में ऑफिस में जबरन घुसकर गाली-गलौज, मारपीट तथा तोडफ़ोड़ करने का आरोप में दो लोगों के खिलाफ थाना फेस-1 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्रेसी बालियान ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उनकी सेक्टर-2 में लीक लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी है। गत 17 अगस्त की शाम को सेक्टर-70 प्रतीक विस्टीरिया में रहने वाले अमित शर्मा अपने भाई अजय शर्मा के साथ उनके ऑफिस में आए।
दोनों ऑफिस में आते ही भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। इस पर जब उनसे ऑफिस से बाहर जाने को कहा तो वह ऑफिस स्टाफ मनोज कुमार के साथ गाली-गलौज हाथापाई करने लगे। सिक्योरिटी गार्ड्स ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान दोनों आरोपियों ने ऑफिस में तोडफ़ोड़ कर लाखों रुपए का नुकसान कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। Greater Noida News