
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के जेवर में श्री दुर्गे मंदिर पर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के पवित्र प्रांगण में गुरुवार को श्री खाटू श्याम का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्याम प्रेमियों ने भाग लिया।
श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी जेवर के अध्यक्ष वैद्य अजय राज शर्मा व श्री दुर्गे मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सैकड़ों की तादात में आये श्याम प्रेमियों की मौजूदगी में दीप प्रज्जवलित कर श्री खाटू श्याम जी का केक काटकर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इससे पूर्व श्याम प्रेमियों ने श्री खाटू श्याम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा की और जन्मोत्सव में सभी श्याम प्रेमियों को प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर श्याम प्रेमियों में अशोक छोकर पत्रकार, कुलदीप पंडित, सुभाष गर्ग, दीपू जैन, सुनील शर्मा, कुलदीप मेम्बर, देवेन्द्र नागर, पंकज सांवरिया, छत्तरपाल शर्मा, सौरभ ठाकुर, यतीश गोयल, विकास शर्मा आदि समेत दर्जनों की तादात में महिला भी मौजूद थी।