
Greater Noida News (चेतना मंच)। नोएडा, ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर) की पुलिस लाइन में भी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मंच पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों के परिवारों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जमकर आनंद उठाया तथा पंजीरी व चरणामृत का प्रसाद बांटा।
पुलिस कमिश्नर ने मनमोहक प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया और शुभकामनाएं दी।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस महोत्सव पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आनंद कुलकर्णी, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) बबलू कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे एवं सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। Greater Noida News