
Greater Noida : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित जनपर गौतमबुद्धनगर की पुलिस लाइन में अचानक से धुआं ही धुआं हो गया। देखते ही देखते ग्रेटर नोएडा स्थित पुलिस लाइन के मैदान समेत पूरे परिसर में धुएं का एक ऐसा गुबार छा गया कि किसी को भी कुछ नजर नहीं आ रहा था।
दरअसल, नोएडा पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में डीसीपी महिला सुरक्षा, लाइन प्रीति यादव के नेतृत्व में विभिन्न थानों से आयी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा बलवा मॉक ड्रिल में भाग लिया गया। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में सुरक्षा व्यवस्था, शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भीड़ नियंत्रण व दंगा नियंत्रण की रिहर्सल समय-समय पर कराई जाती है।
सोमवार को पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी महिला सुरक्षा/एडीसीपी लाइन प्रीति यादव के नेतृत्व में पुलिस लाईन में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने व किसी भी प्रकार की परिस्थितियों का सामना करने के उद्देश्य से सभी थानों व पुलिस लाइन की महिला पुलिस बल द्वारा बलवा मॉक ड्रिल व दंगा निरोधक उपकरणों से दंगाइयों को रोकना, आमजन को दंगे के दौरान रेस्क्यू करना, टीयर स्मोक गैस का उपयोग कर भीड को तितर बितर करना, पानी की बौछार करना, दंगे के दौरान घायल पुलिसकर्मी या आम जनता के लोगों तक मदद पहुंचाने एवं उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने, आदि का अभ्यास किया गया और साथ ही उन्हें हर तरह की परिस्थिति का सामना करने के लिए प्रेरित किया गया। Greater Noida