विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हंसती-खेलती हुई एक और बेटी की मौत हो गई है। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के चीरसी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सोनिका भाटी के रूप में हुई है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हंसती-खेलती हुई एक और बेटी की मौत हो गई है। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के चीरसी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सोनिका भाटी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। Greater Noida News
मायके पक्ष का कहना है कि सोनिका की शादी करीब 11 वर्ष पहले हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि कई बार दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिशें भी हुईं, लेकिन परिस्थितियों में कोई बदलाव नहीं आया। बुधवार को सोनिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कासना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Greater Noida News
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Greater Noida News
विज्ञापन