एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और महिला पुलिस की संयुक्त टीम ने बीटा-2 थाना क्षेत्र के साइट-4 स्थित एक कॉम्प्लेक्स में संचालित चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 28 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित अवैध गतिविधियों की शिकायतों पर पुलिस ने शनिवार शाम बड़ी कार्रवाई की। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और महिला पुलिस की संयुक्त टीम ने बीटा-2 थाना क्षेत्र के साइट-4 स्थित एक कॉम्प्लेक्स में संचालित चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 28 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान कॉम्प्लेक्स परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सभी संबंधित लोगों को जांच के दायरे में लिया। Greater Noida News
डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति सिंह के अनुसार, बीटा-2 थाना क्षेत्र में संचालित कुछ स्पा सेंटरों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच और सत्यापन के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) की मदद से कार्रवाई की योजना बनाई। शनिवार शाम पुलिस टीम ने अचानक चारों स्पा सेंटरों पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान वहां कुछ अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद सेंटरों को सील करने की कार्रवाई की गई। Greater Noida News
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 28 युवतियों को रेस्क्यू किया। सभी को आवश्यक प्रक्रिया के तहत सुरक्षित स्थान पर भेजने और उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, मौके से मिले 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं और कथित गतिविधियों का संचालन किस स्तर पर किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Greater Noida News
विज्ञापन