
Greater Noida Live News : ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित मोटो जीपी की रफ्तार और रोमांच से भरी बाइक रेस स्पेन बाइक राइडर जाउमे मासिया ने 25 प्वाइंट हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया है। 20 प्वाइंट हासिल कर काइतो टोबा दूसरे तथा 16 प्वाइंट हासिल कर अयुम्यू सस्की तीसरे स्थान पर रहे हैं। सभी विजेताओं को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने ट्राफी देकर सम्मानित किया है।
आपको बता दें कि अब मोटोजीपी-2 रेस शुरू हो गई है। जिसमें कुल 16 लैप्स होंगे। उसके बाद मोटोजीपी रेस होगी। जिसमें 24 लैप्स होंगे। जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ विजेताओं को पुरस्कार देंगे और उसके बाद गाजियाबाद हिंडन बेस के लिए रवाना हो जाएंगे।
आपको बता दें कि मोटो जीपी की रोमांचकारी रफ्तार को देखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में ही हैं। वह फाइनल विजेताओं को अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान करेंगे। Greater Noida Live News