विज्ञापन
Greater Noida : STF की टीम ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके से इस रैकेट के मास्टरमाइंड सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी में 50 लाख रुपये नकद, कई लैपटॉप और मोबाइल फोन, परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं

UP News :यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑनलाइन सिपाही भर्ती परीक्षा में चल रहे बड़े पैमाने के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। STF की टीम ने ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके से इस रैकेट के मास्टरमाइंड सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया।
यह गिरोह CAPF, SSF कांस्टेबल GD और असम राइफल्स राइफलमैन परीक्षा-2026 के दौरान फर्जीवाडा़ कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर नॉलेज पार्क स्थित 'बालाजी डिजिटल जोन' परीक्षा केंद्र पर छापा मारा गया, जहां बड़े स्तर पर धांधली का खेल चल रहा था। छापेमारी में 50 लाख रुपये नकद, कई लैपटॉप और मोबाइल फोन, परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं।
हाईटेक तरीकों से फर्जीवाडा
गिरोह हाईटेक तरीकों का इस्तेमाल कर अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने का काम कर रहा था। प्रॉक्सी सर्वर और स्क्रीन शेयरिंग एप्लिकेशन के परीक्षा का पेपर बाहर बैठे सॉल्वर तक पहुंचाया जाता था। बाहर बैठे सॉल्वर सवाल हल कर अभ्यर्थियों तक जवाब पहुंचाते थे। परीक्षा पास कराने के लिए हर एक अभ्यर्थी से 4 लाख वसूले गए थे। UP News
STF की कार्रवाईयह कार्रवाई NEET पेपर लीक मामले के बाद परीक्षाओं में सख्ती बढ़ाए जाने के क्रम में आई है। STF ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सरकारी भर्ती परीक्षाओं में नकल और फर्जीवाड़े की समस्या अभी भी बनी हुई है, जिसके खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। UP News
विज्ञापन