
Greater Noida: गत दिनों जुनपत गांव के पास दो स्विफ्ट कारों से युवकों द्वारा स्टंट किए जाने की वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गई है। थाना सूरजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो के आधार पर एक स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया है और दूसरी की तलाश कर रही है।
एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि गत दिनों थाना सूरजपुर क्षेत्र के जुनपत गांव के पास कुछ युवकों द्वारा दो स्विफ्ट कारों से स्टंट किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में युवक खतरनाक तरीके से कारों को दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दिख रहे नंबर के आधार पर पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया है, जबकि दूसरी कार की तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस कार मालिक से उक्त युवकों के बारे में जानकारी ले रही है जो स्टंट करते हुए वीडियो में दिख रहे हैं।
बताया जाता है कि इस स्टंट में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं जिनकी पहचान की जा रही है। स्टंट में शामिल युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
[video width="640" height="352" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp-Video-2023-02-01-at-12.41.02-PM.mp4"][/video]