
ग्रेटर नोएडा न्यूज। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जेवर क़स्बे के पास स्थित सर्व हितकारी इन्टर कॉलेज दयानतपुर के दो छात्रों को अध्यापकों की क्रूरता का शिकार होना पड़ा है। भगवान से बड़ा दर्जा रखने वाले गुरूजनों ने दो छात्रों के साथ ना केवल बुरा व्यवहार किया है बल्कि उन्हें बेरहमी से पीटा भी है। यह मामला पूरे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के ज़ेवर क़स्बे के पास स्थित दयानतपुर गांव के सर्व हितकारी इन्टर कॉलेज के छात्राओं द्वारा शनिवार को कालिज के अध्यापकों की मौजूदगी में गांव में रैली निकाली गई थी। आरोप है कि रैली के दौरान अध्यापकों ने इन्टर के दो छात्रों के साथ बदसलूकी कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। छात्रों के उनके अभिभावकों ने दोनों अध्यापकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
ज़ेवर थाने की पुलिस के मुताबिक़ गांव दयानतपुर निवासी गौरव ठाकुर का भतीजा रिषभ कुमार और गांव नगला छीतर निवासी आदेश कुमार कक्षा बारहवीं के छात्र है शनिवार को गांव में रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें कालिज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया था जहां कालिज अध्यापक धर्मेन्द्र व शिवचरन ने दोनों छात्रों के दौरान बदसलूकी कर दी। विरोध करने पर टीचरों ने दोनों छात्रों को लात घुसों व डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी और कालिज में नही आने व भविष्य को बर्बाद करने की धमकी दी।
पीड़ित छात्रों की ओर से गांव दयानतपुर निवासी गौरव ठाकुर की तहरीर पर जेवर कोतवाली पुलिस ने दोनों नामजद टीचरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।