
Greater Noida : (चेतना मंच)। ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव में किराये पर रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 के थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि मंगलवार की शाम संदीप नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव में गिरिराज भाटी के मकान में किराये पर रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान अलीगढ़ निवासी कृष्ण मुरारी पुत्र उमाशंकर के रूप में हुई। कृष्ण मुरारी कुलेसरा गांव में किराये पर रह रहा था और एक निजी कंपनी में काम करता था प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के सेक्टर सिग्मा-2 से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर सिग्मा 2 में रहने वाले राजेश (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहा है।
10 सितंबर को उसकी 17 वर्षीय की बेटी गौर अतुल्यम सोसायटी में काम करने के लिए गई थी। कुछ समय बाद वह वापस घर लौट आई दोपहर के समय वह एक बार फिर काम पर जाने के लिए घर से निकली इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। देर शाम तक वापस न लौटने पर उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। Greater Noida