
Greater Noida News : सफाई और ग्रीनरी के लिए पहचाने जाने वाले शहर ग्रेटर नोएडा का हाल बेहाल हो रहा है। प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा रोज निरीक्षण के दौरान भी हालत बद से बदतर होती जा रही है। सूरजपुर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विकास की एक झलक सामने आई है। सूरजपुर में गंदगी से सड़कों का हाल बेहाल है। नालियों में से निकलकर पानी सड़कों पर भरा हुआ है। बार-बार शिकायत करने पर भी सफाई कर्मचारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता है।
ग्रेटर नोएडा शहर में चारों तरफ आपको सफाई, स्वच्छता और सुंदरता ही नजर आएगी। वहीं ग्रेटर नोएडा सूरजपुर पुलिस चौकी से जो रोड कोर्ट परिसर के लिए जाता है वहां नालियों में पानी भरा होने से गंदगी से बुरा हाल है। बरसात के सीज़न में बीमारियां फैलने का ख़तरा बना हुआ है। नियमित रूप से नालियों की सफाई ना होने के कारण रोड पर पानी भरा रहता है और रोड टूटने लगती है। सूरजपुर में मेन रोड का ही नहीं बल्कि अंदर गलियों का भी बुरा हाल है। थोड़ी सी बरसात में ही पूरे शहर में जलभराव हो जाता है।
Greater Noida News[/caption]
सूरजपुर में रहने वाले योगेश भाटी ने बताया कि शहर में प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम द्वारा आए दिन सेक्टरों का निरीक्षण किया जाता है लेकिन उसके बावजूद शहर में गंदगी और समस्याएं भरपूर मात्रा में है। उन्होंने बताया कि जरा सी बरसात होते ही गलियों में पानी भर जाता है जिससे राहगीरों को निकलने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है वहीं सड़कों पर गड्ढ़े हुए पड़े हैं। पानी भरा होने के कारण मैं दिखाई नहीं देते जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। प्राधिकरण द्वारा सफाई के लिए टेंडर तो छोड़े जाते हैं लेकिन सफाई नहीं की जाती है। अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से पैसे जब्त कर लिए जाते हैं।
#GreaterNoidaTodayNewsInHindi #GreaterNoidaLatestNews #GreaterNoidaBreakingNews