
Greater Noida : शहर की हाईराइज सोसाइटियों में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे सुरक्षा गार्ड ही अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। थाना बिसरख पुलिस ने ला रेजिडेंशिया सोसाइटी के दो गार्डों को सोसाइटी से बाइक चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर दोनों गार्डों की गिरफ्तारी की गई है।
थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि गत दिनों ला रेजिडेंशिया सोसाइटी से दो बाइक चोरी हो गई थीं। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि सोसाइटी में 24 घंटे मुख्य गेट पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। शक के आधार पर पुलिस ने सोसाइटी के प्रवेश द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले। फुटेज खंगालने के दौरान 2 लोग सोसायटी परिसर से बाइक ले जाते हुए दिखाई दिए सोसायटी वासियों ने इनकी पहचान सिक्योरिटी गार्ड सौरव व ओमवीर के रूप में की दोनों आरोपी सोसाइटी में ही सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात हैं।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के बाद दोनों गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बाइक चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की दोनों बाइक बरामद कर ली है। पकड़े गए दोनों सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस एजेंसी संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है।
गौकशी का आरोपी पकड़ा थाना बादलपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शातिर गोकश है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर आखिर अली निवासी असम को धूम मानिकपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी शातिर गोकश है और उसके खिलाफ गोकशी का अभियोग पंजीकृत था। इस मामले में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी जिसमें वह वांछित चल रहा था।