
Greater Noida : नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के थाना बीटा 2 पुलिस ने पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ गंदी हरकत करने वाले युवक को गिरफ्तार करके उसे उसके सही ठिकाने पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्रांतर्गत निवासी एक महिला ने चार दिन पहले थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए गंदी हरकत की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी।
बताया जाता है कि थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। जिसके बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक प्रवीण कुमार पुत्र भूदेव को रिजवान की मुर्गे की दुकान बल्ला की मढैया थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवक को जेल भेज दिया है। Greater Noida News