Greater Noida News : शिव मंदिर में चोरी करते बदमाश को पुजारी ने पकड़ा
Greater Noida
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:58 AM
Greater Noida : (चेतना मंच) कलयुग के इस दौर में लोग भगवान के घर (मंदिरों) में भी चोरी के वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे हैं। ऐच्छर गांव में स्थित शिव मंदिर में पूजा के बहाने घुस कर सामान चोरी कर ले जा रहे हैं एक चोर को पुजारी ने मौके पर ही पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया।
Greater Noida News
Greater Noida : शिव मंदिर पर रहने वाले बाबा सेवादास मंदिर पर श्रद्धालुओं के साथ बैठे हुए थे। दोपहर करीब 3:30 बजे दो युवक पूजा करने के बहाने मंदिर में पहुंचे। कुछ देर बाद जब मंदिर से बाहर जाने लगे तो इनके हाथ में मंदिर के बर्तन व अन्य सामान थे। मंदिर पर मौजूद बाबा मणिदास व अमित भाटी आदि ने सामान चोरी कर ले जा रहे एक चोर को दबोच लिया।
Greater Noida : जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोनू सैफी उर्फ नूर सैफी पुत्र अहमद सैफी निवासी ग्राम घोड़ी बछेड़ा दादरी बताया। इसके पास से मंदिर से चोरी किए गए पीतल के पांच लोटे बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी को थाना बीटा-2 पुलिस के हवाले कर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Yamuna Film City : उत्तर भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनेगी जेवर एयरपोर्ट के पास, प्लान को मिली मंजूरीदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।