Greater Noida: पत्नी के मायके में जाने का गम, युवक ने किया ये काम
Greater Noida
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 11:29 PM
Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पत्नी के मायके में चले जाने का गम एक युवक सहन नहीं कर सका। युवक को पत्नी के मायके में चले जाने के गम में युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिससे पूरे परिवार में अब कोहराम मचा हुआ है।
Greater Noida
थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के तुगलपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चर्चा है कि पत्नी के मायके जाने से आहत होकर युवक ने आत्महत्या का कदम उठाया है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि तुगलपुर में रहने वाले आकाश पुत्र ओमप्रकाश ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला कि आकाश का अपनी पत्नी से वाद विवाद हो गया था जिसके पश्चात वह अपने मायके चली गई थी। आकाश अपनी पत्नी के मायके जाने से हादसा आहत था और कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।