
Greater Noida (चेतना मंच)। लुक्सर स्थित जिला कारागार के आवासीय परिसर में एक युवती के बैग में अवैध असलहा होने की सूचना मिलने पर पुलिस में हडक़ंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवती को हिरासत में लिया तो पता चला कि वह महिला जेल वार्डन है। उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से चिड़ीमार बंदूक (एयर गन) बरामद हुई।
थाना इकोटेक-1 प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि लुक्सर स्थित जिला कारागार के आवासीय परिसर में एक युवती के बैग में अवैध असलाह रखा हुआ है।
सूचना के आधार पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अपनी हिरासत में लिया। बैग की तलाशी लेने पर युवती के बैग से एक एयर गन बरामद हुई।
पूछताछ में युवती ने बताया कि वह महिला जेल वार्डन है और पिछले काफी समय से लुक्सर कारागार में कार्यरत है।
एयर गन साथ रखने के बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह केवल सुरक्षा के उद्देश्य से उसे अपने बैग में रखती है।