
Greater Noida : थाना सूरजपुर क्षेत्र के ओमीक्रोन 3 सेक्टर के एक मकान से 3 दिन पुराना युवक का शव बरामद हुआ है। युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था। मौके से कुछ तंत्र मंत्र की किताबें व रजिस्टर बरामद हुआ है जिसमें तंत्र क्रियाएं करने की विधि लिखी हुई है।
थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मूल रूप से हरदोई का रहने वाला 26 वर्षीय विजय कनौजिया पुत्र राम भजन कनौजिया ओमिक्रोन में रहता था। पिछले कई दिनों से वह परिजनों का फोन नहीं उठा रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना सोसायटी के मेंटेनेंस कर्मियों को दी। मेंटेनेंस कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर विजय कनौजिया को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। शव कई दिन पुराना होने के कारण उसमे से बदबू आ रही थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से तंत्र मंत्र की किताब, एक रजिस्टर मिला है जिसमें तंत्र कराएं करने के तरीके लिखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विजय मानसिक रूप से परेशान था और तंत्र में विश्वास करता था।