विज्ञापन
Greater Noida News : पीडि़त परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग सडक़ हादसों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सडक़ हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पीडि़त परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्रक - टेंपो टक्कर
थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के स्पेक्ट्रम मॉल के पास गुरुवार तडक़े सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टेंपो टकरा गया इस हादसे में यासमीन नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो में बैठे देशराज, रवि, सैयद, मनोज, नाफीरा घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलने पर थाना सेक्टर 113 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
तेज रफ्तार ट्रंक ने मारी टक्कर
बादलपुर थाना क्षेत्र में 29 जून की शाम जीटी रोड स्थित कुड़ी खेड़ा मोड़ के पास सडक़ पार कर रहे भीम सिंह को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा। गंभीर रूप से घायल भीम सिंह को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र सागर की तहरीर पर बादलपुर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एंबुलेस ने महिला को मारी टक्कर
वहीं, रबूपुरा थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर-30 के पास एक दर्दनाक हादसे में रेशमा की मौत हो गई। जनपद महोबा निवासी जय सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह वर्तमान में सेक्टर-32 में मजदूरी का कार्य करता है और अपने परिवार के साथ रह रहा है। 1 जुलाई को उसकी पत्नी रेशमा अपने गांव से सेक्टर-32, ग्रेटर नोएडा लौट रही थीं। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज गति से आ रही एंबुलेंस ने रेशमा को टक्कर मार दी।
हादसे में रेशमा गंभीर रूप से घायल हो गईं और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतका के पति जय सिंह की शिकायत पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार चालकों की तलाश के साथ-साथ घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। Greater Noida News
विज्ञापन