
Greater Noida : राह चलते लोगों विशेषकर युवतियों और महिलाओं के गले को अपना निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग करने वाले तीन बदमाशों को ग्रेटर नोएडा की पुलिस ने लंगड़ा करके अस्पताल में भर्ती करा दिया है। यह तीनों शातिर किस्म के बदमाश हैं और चेन लूट की काफी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर की रात ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा 2 पुलिस व शातिर लुटेरों के बीच सेक्टर गामा-1 के सार्वजनिक शौचालय गेट नम्बर -3 के पास ग्रीन बैल्ट के पास पुलिस मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन बदमाश समीर मलिक पुत्र अनवर मलिक निवासी गली नंबर 3 जमाईपुरा सरकारी के पीछे सिकन्द्राबाद जिला बुलन्दशहर, अमन पुत्र मुकेश कुमार निवासी सन वन 1102 मिगसन विन थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर तथा सौरभ शर्मा पुत्र प्रेमचन्द शर्मा निवासी होली चौक के पास साकीपुर थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर हाल निवासी 317 एच ब्लाक अल्फा-2 थाना बीटा-2 गौतमबुद्धनगर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।
तीनों बदमाशों के घायल होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से 3 तमंचे, 4 जिन्दा कारतूस व लूट गई चैन व लूट की घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
पकड़े गए बदश शातिर किस्म के लुटेरे हैं जो बाइक पर सवार होकर राह चलते व्यक्तियों खासकर चेन पहनी महिलाओं को निशाना बनाकर चेन लूटकर फरार हो जाते है। तीनों बदमाश 30 अक्टूबर को अल्फा-1 में घर के सामने टहल रही महिला से गले में पहनी चैन को लूटकर फरार हो गये थे। इसके अलावा 2 नवंबर 2023 को गामा-2 मार्केट में सब्जी लेने आयी महिला की चेन लूट की वारदात को अभी अंजाम दिया था।
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।