
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के जेपी गोल्फ कोर्स में 26 नवंबर से नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मौजूद होंगे।
जिसमें देश के 100 दिग्गज आईपीएस और आईएएस अधिकारी समेत काफी अफसर मौजूद होंगे। यह गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा करवाया जा रहा है। इसमें पूरे देश के अफसर आमने-सामने होंगे, जिसमें गोल्फ में हाथ आजमाते हुए दिखाई देंगे।
गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आर्यवीर ने बताया कि भारतीय संविधान दिवस के मौके पर इस गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। जिसमें कश्मीर, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मुंबई समेत काफी जिलों के आईपीएस, आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और सेंट्रल सर्विसेज के अफसरों के बीच मुकाबले होंगे।
उन्होंने ने बताया कि गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन 26 नवंबर की सुबह 7:30 बजे किया जाएगा। यह मैच दोपहर 2 बजे तक चलेगी। वह सबसे पहले पौधे लगाएं और उसके बाद ही गोल्फ खेलेगा।