ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, रेल की पटरी पर मौत का तांडव
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
13 Oct 2025 02:24 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
13 Oct 2025 02:24 PM
ग्रेटर नोएडा में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। जिस घर में एक महीने बाद शादी की खुशियां आनी थी आज उस घर में मातम पसर गया है। ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी रेलवे फाटक को पार करते हुए एक युवक की दर्दनाक मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप जाएगी। Greater Noida News
रेलवे फाटक पर फिसली बाइक
ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी की रेलवे फाटक पर बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ है। सोशल मीडिया पर दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है की बाइक पर बिना हेलमेट सवार एक युवक बोड़ाकी रेलवे फाटक पार कर रहा था तभी उसकी बाइक फाटक पर डिसबैलेंस होकर रेलवे लाइन पर गिर गई । युवक अपनी बाइक को उठाने के लिए जैसे ही पीछे मुड़ा तो उसी समय रेलवे लाइन पर तेज रफ्तार ट्रेन आ गई हड़बड़ाहट में युवक रेल की पटरी पर ही दौड़ पड़ा और इसी दौरान युवक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया।
यहां देखे वायरल वीडियो-
[video width="720" height="384" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/10/WhatsApp-Video-2025-10-13-at-14.08.31.mp4"][/video]
इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई युवक की मौत का सीसीटीवी फुटेज बेहद डरावना है। मृतक की पहचान तुषार के रूप में हुई है जो की बोड़ाकी की दत्तवाली का रहने वाला बताया जाता है।
अगले महीने होनी थी शादी
हादसे में मारे गए तुषार कि अगले महीने की 22 तारीख को शादी होने वाली थी। परिजन तुषार की शादी की तैयारी में जुटे हुए थे इसी दौरान दर्दनाक हादसे में तुषार की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। Greater Noida News