
Greater Noida (चेतना मंच)। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में दो दोस्तों की गहरी मित्रता में दरार पड़ गई। ग्रेटर नोएडा में एक दोस्त दगाबाज निकल गया और दूसरे दोस्त की कार को हड़प कर ली और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के खिलाफ कार हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
नोएडा के सेक्टर-36 के एफ ब्लॉक निवासी पुनीत उपाध्याय ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसका दोस्त प्रीतम यादव कुछ समय पूर्व कुछ दिनों के लिए उसकी कार मांग कर ले गया था। जानकार होने के नाते उसने अपनी कार दे दी थी। काफी समय बीतने के बाद भी प्रीतम यादव ने उसकी कार को वापस नहीं किया उसने जब अपनी कार वापस मांगी तो आरोपी ने धमकी दी कि उसके पापा दिल्ली पुलिस में है और वह उसे किसी झूठे केस में फंसवा देगा। पीड़ित के मुताबिक प्रीतम यादव उसके कार को दिल्ली के डाबड़ी की पार्किंग में खड़ी करता है।
ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के हैबतपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। ग्राम हैबतपुर निवासी सैयद अली ने बताया कि वह अपने कमरे से गौर सिटी सेंटर की तरफ जा रहा था। हैबतपुर गेट के पास पहुंचते ही पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गए। उसने शोर मचा कर बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन वह फरार होने में सफल रहे पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग स्थान से दो किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरियों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। थाना जारचा में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी 17 वर्षीय बेटी 6 दिन पूर्व अपने घर से मौसी के यहां जाने के लिए कहकर निकली थी। लेकिन वह वहां नहीं पहुंची।
जिसके बाद परिजनों ने किशोरी की तलाश की, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पड़ोस में रहने वाली महिला सत्तो पर अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर कर ले जाने और उसे छुपाने का शक जाहिर किया है। पीड़ित का कहना है कि उक्त महिला अपनी रिश्तेदारी में पैसे लेकर उसकी नाबालिक बेटी की शादी कराना चाहती है।
इसके अलावा थाना कासना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी किसी काम से बाहर गई थी जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। किशोरी के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों किशोरियों की तलाश कर रही है। Noida News