
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र के एक्सटेंशन वैदपुरा में तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ट्राली चालक ने गली में खेल रही 3 वर्षीय मासूम बच्ची को कुचल दिया। गंभीर स्थिति में बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
मूल रूप से जनपद पिसावा अलीगढ़ निवासी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक्सटेंशन वैदपुरा में कपिल के मकान में किराये पर रह रहे हैं। उनकी 3 वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान महा गायत्री बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का ट्रैक्टर चालक गली में तेज गति में ट्रैक्टर ट्राली लेकर आया।
गली में खेल रही बच्ची के ऊपर से ट्रॉली का पिछला पहिया उतर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में वह अपनी बच्ची को उपचार के लिए न्यू मेड हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। Greater Noida