
Greater Noida (चेतना मंच)। थाना बिसरख क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एवेन्यू-14 रेजिडेंस सोसायटी की पार्किंग में बनाए गए मंदिर को हटाने का मामला गरमाता जा रहा है। पार्किंग में मंदिर बनाने व इसे हटाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं जिससे यहां तनाव बना हुआ है। आज सुबह सोसायटी के निवासियों ने इस मामले में जमकर नारेबाजी की। सोसायटीवासी बजरंगबली को वापस लाओ के नारे लगा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक सोसायटी निवासी राहुल कौशिक तथा कुछ अन्य लोगों ने सोसायटी की पार्किंग में अस्थाई मंदिर बनाकर यहां भगवान हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर दी थी। सोसायटी के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत मेंटेनेंस ऑफिस में जाकर की। शिकायत करने वालों का कहना था कि पार्किंग एरिया में मंदिर स्थापित करना सही नहीं है। लोगों की शिकायत पर मेंटेनेंस द्वारा पार्किंग स्थल से मंदिर हटाने के संबंध में गत दिनों नोटिस दिया था। इसके बावजूद भी मंदिर को यहां से हटाया नहीं गया। मेंटेनेंस ऑफिस के कर्मियों ने पार्किंग में गाड़ी टकराने के कारण मूर्ति खंडित होने की आशंका को देखते हुए मार्बल से बने मंदिर को वहां से हटा दिया।
Read Also - Greater Noida : धरती का सीना चीर रहे दो माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्जपार्किंग स्थल से मंदिर हटाए जाने पर मूर्ति स्थापित करने वाले लोग मौके पर इक_ा हो गए और उन्होंने इसका विरोध किया। सूचना मिलने पर मौके पर थाना बिसरख पुलिस भी पहुंच गई, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। सोसायटी वासी बजरंगबली को वापस लाओ के नारे लगा रहे थे और मांग कर रहे थे कि मूर्ति को पुन: स्थापित किया जाए। नारेबाजी कर रहे लोगों का आरोप है कि बिल्डर और मैंटेनेंस विभाग ने साजिश करके पहले सीसीटीवी कैमरे को बंद किया और फिर मूर्ति को हटा दिया। सोसायटी में इस मुददे को लेकर काफी देर तक हंगामा रहा।
थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि बिल्डर द्वारा नोएडा प्राधिकरण से पत्राचार कर मंदिर के लिए जमीन चिन्हित करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा की कुछ लोग मंदिर विवाद को हवा देकर आपसी सौहार्द बिगडऩा चाह रहे हैं। Greater Noida News