Greater Noida : गलगोटिया यूनिवर्सिटी में छात्रों के 2 गुटों में जमकर मारपीट, VIDEO वायरल
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Apr 2023 03:37 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में छात्रों के 2 गुट में मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रों के 2 गुटों में किस तरह से जमकर मारपीट हो रही हैं।
Greater Noida
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में 15 से 20 छात्र यूनिवर्सिटी परिसर की तीसरी मंजिल पर आपस में मारपीट करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान छात्रों को अंदरूनी चोट आई हैं। हालांकि इस मामले की किसी भी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
[video width="320" height="564" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/04/v2DtIPnj-SdOQaiS.mp4"][/video]
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।