<span style="color: #4c83f5"> Greater Noida: </span> एनआरआई सिटी में अवैध बनीं दो दुकानें सील
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
26 Nov 2022 12:27 AM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ओमेक्स एनआरआई सिटी में एक बेसमेंट में बनीं दो दुकानों को सील कर दिया है। ये दोनों दुकानें पार्किंग एरिया में प्राधिकरण से अनुमति के बिना ही बनाई गईं थी। आसपास के लोगों की शिकायत पर प्राधिकरण की टीम ने मौके पर जाकर जांच की।
Greater Noida
शिकायत की पुष्टि होने पर नोटिस जारी किया गया, लेकिन न तो आरडब्ल्यूए ने और न ही डेवलपर ने इन दुकानों को हटाया, जिसके चलते शुक्रवार को दोनों दुकानों को सील कर दिया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग व नियोजन विभाग की संयुक्त टीम की तरफ से यह कार्रवाई की गई।