
Greater Noida : थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपी चोरी की बाइकों को सस्ते दामों में अन्य जनपदों में बेच देते थे। डीसीपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रूपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
एडीसीपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क प्रभारी विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर आ गए दो युवकों को जांच के लिए रोका गया। पुलिस के मांगने पर दोनों बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए। संदेह होने पर की गई पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उक्त बाइक चोरी की है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम रवि व अजब बताएं।
एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 9 और बाइक बरामद की गई। आरोपियों ने यह बाइक नोएडा, ग्रेटर नोएडा व दिल्ली से चोरी की की है। पूछताछ में दोनों आरोपियो ने बताया कि वह चोरी की बाइकों को एटा, मैनपुरी में 10 से 15 हजार रूपये में बेच देते थे।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों पर वाहन चोरी के कई मुकदमें पंजीकृत हैं। इनके अन्य अपराधिक इतिहास की पड़ताल की जा रही है।