Greater noida : कॉलेज के छात्रों को नशेड़ी बनाने वाले दो शातिर तस्कर गिरफ्तार
Greater noida
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:36 AM
Greater noida : (चेतना मंच) थाना बीटा-2 पुलिस ने 2 शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 82 किलो गांजा बरामद हुआ है। इनके पास से गांजा तस्करी में प्रयुक्त कार व चोरी की बाइक बरामद हुई है।
Greater noida News
Greater noida : थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ एटीएस गोल चक्कर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान संदेह के आधार पर एक स्विफ्ट डिजायर कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने घेर कर दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से गांजे के पैकेट बरामद हुए। कार चालक ने अपना नाम राजेश पुत्र मोहन लाल निवासी तोमर कॉलोनी बुराड़ी दिल्ली बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि कार से 80 किलो गांजा बरामद हुआ है।
Greater noida : पूछताछ में आरोपी राजेश ने बताया कि उक्त कार उसके दोस्त विक्रम सैनी की है और वह झूठ बोलकर कार मांग कर लाया था। उसने बताया कि वह छिबरामऊ से सुभाष नामक व्यक्ति से गांजा लेकर आता है और इसे दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में सप्लाई करता है। पकड़े गए राजेश ने ड्रग सिंडिकेट से जुड़े कुछ अन्य लोगों की जानकारियां भी पुलिस को दी हैं।
Greater noida News
Greater noida : थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने गामा- 1 सेक्टर के पास बिना नंबर की बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोका तलाशी लेने पर उनके पास से 2 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम चुन्नू व अमित बताएं। आरोपियों ने बताया कि वह गांजे की पुड़िया बना कर उन्हें पीजी में रहने वाले युवकों और कॉलेज के छात्रों को बेचते थे। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों से बरामद बाइक दादरी से चोरी की गई थी।
Punjab Floods: बाढ़ ने बढ़ाई पंजाब की चिंताएं, बिजली संकट पर क्या बोले मुख्यमंत्री भगवंत मानदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।