
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की 8 बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए वाहन चोरों के दो साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को जांच के लिए रुकवाया। पुलिस के मांगने पर दोनों बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए। संदेह के आधार पर की गई पूछताछ में दोनों ने अपने नाम अंकित पुत्र सुखबीर व अंकुश पुत्र मकरन सिंह बताते हुए स्वीकार कि उक्त दोनों बाइक चोरी की है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर गौर सिटी पुस्ते के पास से झाडिय़ां में छुपा कर खड़ी की गई चोरी की 6 और बाइक बरामद की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अपने साथी आशीष और यश के साथ मिलकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थेभ्। आरोपियों ने गौर सिटी देवला आदि में वाहन चोरी की दर्जनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के होशियापुर गांव से एक 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी की मां ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर उसके अपहरण का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। होशियारपुर निवासी प्रियंका (काल्पनिक नाम) ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी गत 28 अगस्त को पास में ही प्रेस की दुकान पर गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी।
प्रियंका ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला हरदोई निवासी पंकज उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ भाग ले गया है। उन्होंने इस संबंध में से पंकज के बड़े भाई मोतीलाल और राधेश्याम से बात की तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसे भगा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की तलाश की जा रही है।
Read Also - Greater Noida News दर्दनाक हादसा : सेफ्टी टैंक में गिरा मासूम बालक, मौतनोएडा में अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना फेज-2 क्षेत्र के सेक्टर 82 पॉकेट 12 में रहने वाले 57 वर्षीय राजेंद्र पूजा करते समय घर में बेसुध होकर गिर गएी। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई। अस्पताल से जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
वहीं थाना बिसरख क्षेत्र के आम्रपाली लेजर वैली में रहने वाले 18 वर्षीय रक्षित को बेहोशी की हालत में परिजनों अस्पताल लेकर पहुंचेी। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। चिकित्सकों को मुताबिक रक्षित की संभवत: हार्ट अटैक से मौत हुई है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में गत दिनों सडक़ हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 स्थित नर्सरी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शैलेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बीती रात्रि शैलेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। Greater Noida News