Greater Noida : कोहरे में भिड़ी दो गाडिय़ां, 2 बच्चे सहित कई घायल
Greater Noida
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:04 AM
Greater Noida : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घना कोहरा सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर वे दो हादसों में दो बच्चों समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Greater Noida News
आज सुबह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा घनी चादर छाई हुई थी और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है।
यमुना एक्सप्रेस-वे पर थाना दनकौर के मूर्शीदपुर के पास सुबह 4 बजे करीब एक डस्टर गाड़ी और एंजॉय गाड़ी आपस में टकरा गई। जिसमें दो बच्चे समेत 8 लोगों को चोटे आई हैं जिन्हे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती गया।
थाना दनकौर प्रभारी ने बताया कि जेवर प्लाजा से 20 किलोमीटर पहले नोएडा से आगरा विपरीत दिशा में आ रही डस्टर गाड़ी को शैलेंद्र कुमार चला रहे थे, जबकि सामने से अपनी साइड में चल रही गाड़ी एंजॉय सुशील चला रहे थे, जो कि दिल्ली से मिर्जापुर जा रहे थे।
कोहरे के कारण दोनों गाडिय़ों में आपस में टक्कर हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा कर दोनों गाडिय़ों को हटवा दिया गया है।