Greater Noida : जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में लिफ्ट में फंसने पर दो महिलाओं ने कराया मुकदमा दर्ज
Greater Noida
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:11 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। Greater Noida सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में लिफ्ट में फंसने के मामले में दो महिलाओं ने थाना एक्सप्रेसवे में मुकदमा दर्ज कराया है। एक महिला ने Greater Noida जेपी ग्रीन प्रबंधन सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Greater Noida की जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस से की शिकायत कर बताया कि वह अपने परिवार सहित 17वीं मंजिल पर रहती हैं। करीब दो माह पूर्व वह लिफ्ट से नीचे आ रही थी। इस दौरान अचानक लिफ्ट झटके से रुक गई और वह काफी देर तक लिफ्ट में फंसे रही। महिला का आरोप है कि लिफ्ट में जा रहे उसके बच्चे के साथ भी मेंटेनेंस स्टाफ ने अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने दर्ज कराई एफआईआर
Greater Noida की पीडि़त महिला ने जेपी ग्रीन प्रबंधन, लिफ्ट कंपनी, सौरभ व सोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसी सोसायटी की एक अन्य महिला ने भी लिफ्ट खराबी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है।
लिफ्ट इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान -
लिफ्ट में होने वाले हादसों से बचने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं क्या है लिफ्ट इस्तेमाल करने के नियम -
1. किसी भी लिफ्ट की भार सहन करने की क्षमता होती है, लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान अवश्य दें कि लिफ्ट ओवरलोडिंग न हो, क्योंकि ओवरलोडिंग की स्थिति में लिफ्ट के फंसने के चांसेज बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं।
2. जब आप लिफ्ट इस्तेमाल कर रहे हो तो इस बात का ध्यान रखें कि लिफ्ट का दरवाजा ठीक तरह से बंद हो रहा है, दरवाजा ठीक तरह से बंद ना होने की स्थिति में भी लिफ्ट के फंसने के चांसेस बढ़ जाते हैं।
3. अगर आप बच्चों के साथ लिफ्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे लिफ्ट के बटन के साथ खिलवाड़ ना करें, क्योंकि बार-बार खोलने, बंद करने अथवा कई बटन को एक साथ दबाने से भी लिफ्ट का दरवाजा फंस जाता है।
4.लिफ्ट के दरवाजे को हाथों से बंद करने अथवा खोलने की कोशिश ना करें, आपका ये कदम भी आपको मुश्किलों में डाल सकता है।
5. सबसे महत्वपूर्ण बात आग लगने की स्थिति में, भूकंप आने की स्थिति में या आंधी तूफान की स्थिति में लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।Greater Noida
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।