
Greater Noida (चेतना मंच)। ग्रेटर नोएडा के ग्राम खेड़ा चौगानपुर में जमीनी विवाद में चाचा ने अपने भतीजे पर फांवड़े से जानलेवा हमला कर दिया। बुरी तरह घायल करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ ग्रेटर नोएडा थाना ईकोटेक-3 में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ग्रेटर नोएडा के ग्राम खेड़ा चौगानपुर निवासी धर्मवती ने बताया कि 10 दिसंबर को वह अपने घर के पार्क में बैठे हुए थे। इस दौरान उनका देवर केशव विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करने लगा। उसके बेटे गिरीश ने जब विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करने से मना किया तो केशव आग बबूला हो गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। केशव ने फांवड़े से गिरीश पर जान से मारने की नीयत से वार किया। फावड़े की चोट से गिरीश का हाथ टूट गया। इसके बावजूद केशव उसे मारता रहा। झगड़ा होता देखकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी केशव जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। धर्मवती के मुताबिक विवादित जमीन का मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।
नोएडा के भंगेल गांव में मशहूर कैंट आरओ कंपनी के नकली पार्ट्स बेच रहे दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ने थाना फेस-2 में मुकदमा दर्ज कराया है।
कैंट आरओ कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव अजीत सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि भंगेल में कैंट आरओ कंपनी का डुप्लीकेट स्पेयर पार्ट्स बेचे जा रहे हैं। इस जानकारी पर कंपनी की टीम ने थाना फेस-2 पुलिस से संपर्क किया। कंपनी की टीम भंगेल स्थित जनता रेफ्रिजरेशन शॉप पर पहुंची। इस दौरान यहां की तलाशी ली गई तो कैंट आरओ के नकली स्पेयर पार्ट्स बरामद हुए। दुकान मालिक यामीन खान ने बताया कि वह अधिक मुनाफे के लालच में नकली स्पेयर पार्ट्स बेच रहा था। आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नकली स्पेयर पार्ट्स को जाप कर लिया गया है।