
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के जेवर में बाईक से फेरीकर अपने घर जेवर लौट रहे बाईक सवार युवक को तेजगति से आ रही बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों व राहगीरों की मदद से घायल को जेवर के निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकितसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जेवर के मौहल्ला टंकीवाला निवासी 35 वर्षीय बादशाह मंगलवार की रात गांव कानीगढी से फेरी लगाकर मुंगफली बेचकर अपने घर बाईक से लौट रहा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप बेकाबू कार चालक ने बाईक में जोरदार टक्कर मारते हुए बादशाह को घसीटकर काफी दुर तक ले गया यूचना पर पहुंचे परिजन व ग्रामीण बहोशी लहुलुहान अवस्था जेवर के निजी अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीखपुकार मच गयी।
घटना के बाद अज्ञात कार चालक कार को घटनास्थल पर छोडकर मौके से फरार हो गया सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है उधर मृतक के परिजनों ने गांव नीमका निवासी अज्ञात कार चालक के खिलाफ जेवर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
बादशाह की मौत के बाद उसकी पत्नि व पांच नाबालिग बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है घर के मुखिया की मौत के बाद अब उनके सामने रोजी रोटी का संकट गहरा गया है। घर के मुखिया की हुई दर्दनाक मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पडोस के लोगों ने बताया कि बादशाह मुुंगफली व पेठा बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मंगलवार को कार एक्सीडेंट में हुई मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा हुआ है। बुधवार को बादशाह का शव उसके घर पहुंचा तो परिजनों में चीखपुकार मच गई। गमगीन माहौल में सैकडों लोगों की मौजूदगी में उसे सुपुर्दे खाक किया गया।