
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर में एक बड़ा आयोजन होने वाला है। ग्रेटर नोएडा के इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात हजार से अधिक छात्र तथा छात्राओं को आशीर्वाद देने के लिए आ रहे हैं। यह खास कार्यक्रम 24 दिसंबर 2023 को ग्रेटर नोएडा में स्थित गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी (GBU) में होगा।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 दिसंबर 2023 (रविवार) को ग्रेटर नोएडा शहर में आएंगे। सीएम.... योगी यहां ग्रेटर नोएडा में स्थित गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी (GBU) के दीक्षांत समारोह (convocation ceremony) की अध्यक्षता करेंगे। इस समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे। ग्रेटर नोएडा में आयोजित GBU के दीक्षांत समारोह में सात हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रहे इन छात्र-छात्राओं को अपना आशीर्वाद भी प्रदान करेंगे।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में स्थापित उत्तर प्रदेश की यूनिवर्सिटी GBU में पिछले सात वर्षों से दीक्षांत समारोह नहीं हो पाया है। पिछला दीक्षांत समारोह वर्ष 2016 में हुआ था। इतने लम्बे अर्से बाद हो रहे दीक्षांत समारोह को भव्य तथा दिव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय के उप कुलपति (VC) प्रोफेसर रविन्द्र सिन्हा तमाम प्रयास कर रहे हैं। GBU के VC प्रोफेसर रविन्द्र सिन्हा ने बताया कि 24 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में सात हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को उनकी डिग्री प्रदान की जाएगी।
जिन छात्रों ने 23 जुलाई तक अपनी परीक्षा पास कर ली है। उन सबको सम्मानित किया जाएगा। Phd के जिन छात्रों ने 10 मार्च तक अपनी Phd पूरी कर ली है। उन्हें Phd की उपाधि प्रदान की जाएगी। प्रोफेसर रविन्द्र सिन्हा ने बताया कि GBU के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
शायद आपको पता न हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के कुलाधिपति (चांसलर) भी हैं। आपको यह भी बता दें कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थापित गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी (GBU) की स्थापना वर्ष-2002 में उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने की थी। GBU उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी है। GBU यानि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय 511 एकड़ भूमि यानि 2 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर स्थापित विश्वविद्यालय है।