
यूपी में सरकारी स्तर पर पहली बार आयोजित किए जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 (Uttar Pradesh International Trade Show 2023) में आने वाले लोगों को यूपी के पूर्वांचल, बुंदेलखंड, विंध्यांचल तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग अलग शहरों के लजीज व्यंजन एक ही स्थान पर मिलेंगे। इसके एक बड़ा फूड कोर्ट यहां पर लगाया जाएगा। इस फूड कोर्ट में सारा स्वाद एक ही स्थान पर मिल जाएगा। आगरा का पेठा, मथुरा का पेड़ा, लखनऊ की बिरयानी, मेरठ की नानखटाई और मटर चाट, कानपुर की बदनाम कुल्फी व ठगू के लड्डू, गोरखपुर का मोछू का छोला, सहारनपुर का भरवा चिकन कोफ्ता, मुजफ्फनगर की चाट समेत यूपी के अमूमन सभी शहरों के प्रसिद्ध फूड यहां पर चखने का मौका मिलेगा।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 (Uttar Pradesh International Trade Show 2023) को दिल्ली में हर साल आयोजित होने वाले ट्रेड फेयर से बड़ा बनाने की कोशिश कर रही है। प्रशासनिक सूत्र बताते हैं कि यह ट्रेड शो पहली बार आयोजित किया जा रहा है, लेकिन इस इंटरनेशनल ट्रेड शो को हर साल आयोजित करने की दिशा में भी योजना बनाई जा रही है। सरकार की योजना है कि दिल्ली के प्रगति मैदान में लगने वाले ट्रेड फेयर से बड़ा यह सरकारी मेला हो।