
Greater Noida[/caption]
Greater Noida में पत्रकारों से बात करते हुए एसीएस अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पहले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उदघाटन देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू कल करेंगी। इस ट्रेड शो में 2000 से ज्यादा एग्जीबीटर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें बड़े एक्सपोर्ट हाउस के साथ ही जिन्होंने एक या दो साल पहले व्यवसाय शुरू किया है उन्हें भी शामिल किया गया है। इस ट्रेड शो में महिला उद्यमियों की भागेदारी भी सुनिश्चित की गयी है। ट्रेड शो में उप्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के 94 जीआई प्रोडक्ट के साथ ही हॉस्पिटेललिटी सेक्टर, बैंकिंग व इंश्योरेंस सेक्टर, हेल्थ सेक्टर, आयुष, सैनिटेशन, मीडियम और स्मॉल सेक्टर को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक होने वाले ट्रेड शो थीम बेस्ट एक्सपो होते थे। लेकिन यह पहला ट्रेड शो है जो मल्टी सेक्टर शो होगा।
प्रैस कोन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी भी मौजूद थे । उन्होने सभी अधिकारियों को UP International Trade Show के सफल आयोजन के लिए शुभकामनायें दीं। प्रेसवार्ता में ये भी जानकारी दी गई कि अब प्रति वर्ष इन्ही तिथियों में UP International Trade Show का आयोजन किया जाएगा।