ग्रेटर नोएडा में यूपी पुलिस की 74वीं वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में 11 जोनों के करीब 550 महिला-पुरुष खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में मेरठ जोन तथा पीएसी पश्चिमी जोन का दबदबा देखने को मिला।

Greater Noida News : पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की रिजर्व पुलिस लाइन्स, ग्रेटर नोएडा में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा) पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता-2026 का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। 10 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक चली इस राज्य स्तरीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के 11 जोनों की पुरुष एवं महिला टीमों के करीब 550 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल और सेपक टकरा के विभिन्न मुकाबलों में शानदार खेल प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में कई टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। Greater Noida News
वॉलीबॉल पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में मेरठ जोन ने वाराणसी जोन को पराजित कर चल बैजन्ती ट्रॉफी अपने नाम की। मेरठ जोन के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। Greater Noida News

सेपक टकरा पुरुष वर्ग के डबल्स इवेंट के फाइनल में पीएसी पश्चिमी जोन ने लखनऊ जोन को हराकर चल बैजन्ती ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं पुरुष वर्ग के रेगू और क्वाड इवेंट के फाइनल मुकाबले में भी पीएसी पश्चिमी जोन ने शानदार प्रदर्शन किया। पीएसी पश्चिमी जोन ने पीएसी मध्य जोन को पराजित कर दोनों इवेंट की चल बैजन्ती ट्रॉफी हासिल की। Greater Noida News

महिला वॉलीबॉल वर्ग के फाइनल मुकाबले में मेरठ जोन ने लखनऊ जोन को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। इस तरह पुरुष और महिला दोनों वर्गों की वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में मेरठ जोन का दबदबा रहा। महिला सेपक टकरा डबल्स इवेंट में लखनऊ जोन ने बरेली जोन को पराजित कर ट्रॉफी जीती। वहीं महिला सेपक टकरा के रेगू और क्वाड इवेंट के फाइनल में बरेली जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ जोन को शिकस्त देकर चल बैजन्ती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। Greater Noida News
उत्तर प्रदेश पुलिस की इस महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिता का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन्स, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, ग्रेटर नोएडा में किया गया। पांच दिनों तक चले इस आयोजन में प्रदेश के अलग-अलग पुलिस जोनों से पहुंचे खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता ने पुलिस बल में खेल, फिटनेस, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य को भी मजबूती प्रदान की। Greater Noida News

प्रतियोगिता का समापन समारोह अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त लाइन्स डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स श्री शकील मोहम्मद सहित पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। समापन समारोह में विजेता टीमों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पुलिस अधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े कर्मचारियों की भी सराहना की गई। Greater Noida News
74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता के आयोजन से ग्रेटर नोएडा की रिजर्व पुलिस लाइन्स में पांच दिनों तक खेल का माहौल बना रहा। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए करीब 550 महिला एवं पुरुष पुलिस खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर न केवल अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि पुलिस बल में खेल और फिटनेस के महत्व को भी रेखांकित किया। Greater Noida News
विज्ञापन