क्या ग्रेटर नोएडा का UP International Trade Show 2026 उम्मीद से कहीं बड़ा साबित हुआ ? क्या इस बार उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई ? विदेशी खरीदारों और निर्यातकों की बड़ी भागीदारी से प्रदेश के कारोबारियों को कितना फायदा मिला ?

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रहे UP International Trade Show 2026 का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। पांच दिनों तक चले इस बड़े व्यापारिक आयोजन के समापन समारोह में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विदेशी खरीदार, निर्यातक और बड़ी संख्या में कारोबारी मौजूद रहे। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री भूपेंद्र चौधरी, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। Greater Noida News

UP International Trade Show 2026 के आयोजकों ने दावा किया कि इस बार मेले में 10 लाख से अधिक लोग पहुंचे। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में खरीदारों, कारोबारी प्रतिनिधियों और आम दर्शकों ने हिस्सा लिया। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित इस ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के उत्पादों और स्थानीय कारोबार को प्रदर्शित किया गया। आयोजकों के अनुसार मेले में 2,000 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे। Greater Noida News
समापन समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से आए निर्यातकों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी खरीदार भी शामिल हुए। ट्रेड शो को उत्तर प्रदेश के उत्पादों, उद्योगों और कारोबार को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के मंच के रूप में प्रस्तुत किया गया। मेले में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों और कारोबारियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। आयोजन के दौरान कारोबारियों को नए बाजार और खरीदारों से जुड़ने का अवसर मिला। Greater Noida News
UP International Trade Show 2026 के चलते पांच दिनों तक ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट कारोबार और प्रदर्शनी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना रहा। अलग-अलग सेक्टरों से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ यहां विदेशी और देशी खरीदारों की आवाजाही भी देखने को मिली। समापन समारोह के साथ इस साल का UP International Trade Show समाप्त हो गया। आयोजकों ने इसे प्रदेश के कारोबार, निर्यात और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन बताया। Greater Noida News
विज्ञापन