
शाहिद के मुताबिक उसकी बेटी समरीन की 2 वर्ष पूर्व शोएब नामक व्यक्ति के साथ शादी हुई थी। वह बुलंदशहर के बीवी नगर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि समरीन का मायका गाजियाबाद के डासना में है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीती रात को समरीन का पति उसे लेकर दादरी में रहने वाले अपने चाचा साबिर के यहां आया था। रात के समय उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतका के पिता शाहिद ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के पति शोएब, चाचा शकील और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बिजली का करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।